Breaking News

दरभंगा नवरात्र पर  जीविका दीदियों को आत्मनिर्भरता का तोहफ़ा,

 

दरभंगा नवरात्र पर  जीविका दीदियों को आत्मनिर्भरता का तोहफ़ा,

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त 26 सितंबर को जारी

 

 

दरभंगा :-  नवरात्र के शुभ अवसर पर दरभंगा समेत पूरे बिहार की जीविका दीदियों को आत्मनिर्भरता की बड़ी सौगात मिली।

26 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन रिमोट दबाकर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने दीदियों के अनुभव सुने और उनके कार्यों की सराहना की।

 

• मुख्यमंत्री बिहार  नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों को बिहार के विकास की रीढ़ बताते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में इस योजना की अहम भूमिका पर बल दिया ।

योजना के तहत प्रत्येक जीविका दीदी के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से 10-10 हजार रुपये भेजे गए। इस पहल ने महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में एक नया अवसर प्रदान किया है।

 

राज्य मुख्यालय से लेकर जिला, प्रखंड और ग्राम संगठन स्तर तक इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे प्रदेश में किया गया।

दरभंगा में भी उत्सव जैसा माहौल रहा, जिला मुख्यालय, सभी प्रखंड मुख्यालयों, 69 संकुल स्तरीय संघों और ग्राम संगठनों में बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं। प्रत्येक प्रखंड से लगभग 500 और प्रत्येक ग्राम संगठन से करीब 100 महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

 

• दरभंगा के प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्य समारोह में   सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर, जिला प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय, बेनीपुर विधायक विनय चौधरी,  विधायक जाले  जीवेश कुमार,  मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग  संजय सरावगी और राज्यसभा सांसद  धर्मशीला गुप्ता ने भाग लिया।

 

• योजना के तहत मिली राशि से महिलाएं खेती, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई, किराना दुकान और अन्य छोटे उद्यम शुरू कर सकेंगी। बहादुरपुर प्रखंड की जीविका दीदी आरती देवी ने कहा, “मैं समूह से ऋण लेकर दुकान चला रही हूँ, लेकिन पूंजी की कमी से दिक्कत हो रही थी। अब 10 हजार रुपये मिलने से दुकान की पूंजी बढ़ेगी और मुनाफा भी होगा*।”

पूजा दीदी ने बताई, “मैं लंबे समय से व्यवसाय शुरू करना चाहती थी, लेकिन पूंजी की कमी से सपना अधूरा था। सरकार की इस योजना से अब आत्मनिर्भर बनने का सपना पूरा होगी।”

 

डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा कि इस योजना का लाभ केवल जीविका से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा। छह महीने बाद लाभार्थियों की प्रगति का आकलन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी।

संचार प्रबंधक राजा सागर ने बताया कि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में 10 एलईडी स्क्रीन युक्त जागरूकता वाहन और प्रत्येक प्रखंड में एक-एक ई-रिक्शा तैनात किए गए हैं, जो गाँव-गाँव जाकर महिलाओं को योजना की जानकारी दे रहे हैं।

 

 

 

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *