Breaking News

• मद्य निषेध विभाग द्वारा 02 हजार से अधिक जप्त अवैध शराब विनिष्टकरण…. 

• मद्य निषेध विभाग द्वारा 02 हजार से अधिक जप्त अवैध शराब विनिष्टकरण….

दरभंगा,   सहायक आयुक्त, मद्य निषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि आज अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर दरभंगा  विकास कुमार की उपस्थिति में मद्य निषेध विभाग द्वारा जप्त 49 लीटर विदेशी शराब, 1895 लीटर देशी शराब, 61 लीटर चुलाई एवं 3 लीटर बीयर कुल – 2009.935 लीटर अवैध शराब का विनिष्टकरण किया गया।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है एवं शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के अन्तर्गत अपराध है।

उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 एवं दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी, दरभंगा  कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में विभिन्न स्थलों पर अवैध शराब के परिवहन,भंडारण एवं सेवन पर लगाम के लिए लगातार सघन छापेमारी एवं लगातार गश्ती 24 घंटे किया जा रहा है।

 

 

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *