Breaking News

• सीएम साइंस कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न 

• संगोष्ठी के दूसरे दिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सदुपयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

 

• सीएम साइंस कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

किसी भी तकनीकी प्रगति के हमेशा फायदे और नुकसान होते हैं। हर स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फ़ायदों और नुकसान पर बहस होना इसके सहज पहुंच को दर्शाता है। यह बात शनिवार को सीएम साइंस कॉलेज के पीजी भौतिकी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में अपना विचार रखते हुए एपीजे कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान (डब्ल्यू.आई.टी.) के निदेशक डॉ अजय नाथ झा ने कही। उन्होंने इसके फ़ायदों में सुव्यवस्थितीकरण, समय की बचत, पूर्वाग्रहों का उन्मूलन और बार-बार दोहराए जाने वाले कार्यों के स्वचालन का जिक्र करते हुए इससे होने वाले नुकसानों को रेखांकित किया।

समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए संगोष्ठी के संरक्षक सह प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार मिश्र ने संगोष्ठी को उद्देश्यपूर्ण बताते हुए इससे विशेषकर पीजी के छात्रों एवं अन्य प्रोफेशनल्स के लिए काफी उपयोगी बताया। अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान संदर्भ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि आज का युग यदि कम्प्यूटर का युग माना जाता है तो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने इसकी उपयोगिता को काफी उद्देश्यपूर्ण बना दिया है। शिक्षा से लेकर नौकरी और मनोरंजन की दुनिया तक में इसकी उद्देश्यपूर्ण पहुंच को नकारा नहीं जा सकता है। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता को संवेदनशील बनाए जाने के लिए वैज्ञानिकों के अनुसंधान को महत्वपूर्ण बताया।

संगोष्ठी के दूसरे दिन आयोजित ऑनलाइन सेशन को संबोधित करते हुए यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नाम्बिया के प्रोफेसर धर्म सिंह जाट ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रयुक्त मशीन सामान्य लर्निंग और डीप लर्निंग में बहुत उपयोगी होता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता इसके प्रयोग से विश्वसनीय बनती है। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रिस्पांसिबल एआई की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह मानव उपयोगी तो है ही, साथ ही यह रिस्पांस भी अच्छा करता है।

दूसरे विषय विशेषज्ञ के रूप में आईटी बज, लंदन के कार्यकारी निदेशक डॉ मलय नायक ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किसी भी कार्य पद्धति को शक्ति प्रदान करने में सक्षम है। साथ ही यह सूचना के त्वरित स्थानांतरण में काफी मददगार है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पूरी दुनिया पर राज करेगा। लेकिन इसके लिए इसके सही प्रयोग के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही इसकी तकनीक को नुकसान रहित बनाने पर जोर देने की जरूरत है। तभी इसके विकास की गति तेज और हितकारी होगी।

शनिवार को ऑनलाइन मोड में जहाँ बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, नेपाल आदि से प्रतिभागी जुड़े। वहीं ऑफलाइन मोड में विश्वविद्यालय के पीजी भौतिकी विभाग एवं सीएम साइंस कॉलेज के भौतिकी विभाग के छात्र -छात्राओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज की। डॉ आशुतोष कुमार सिंह एवं डॉ विश्व दीपक त्रिपाठी के संयुक्त संचालक में आयोजित तकनीकी सत्र की अध्यक्षता कंप्यूटर सोसायटी आफ इंडिया के प्रो. ए के नायक ने की। अपने संबोधन में उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे बहुआयामी शोध एवं अनुसंधान केपर संतोष जताते हुए इसकी उपयोगिता और इसके समुचित प्रयोग में आने वाली कठिनाईयों की विशेष रूप से चर्चा की।

संगोष्ठी के पहले दिन जहाँ कुल 15 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और 7 प्रतिभागियों ने अपना ऑफलाइन पेपर प्रेजेंटेशन दिया था वहीं दूसरे दिन कुल 36 लोगों ने ऑनलाइन और 20 लोगों ने अपना पेपर प्रेजेंटेशन ऑफलाइन मोड में दिया। कुल 17 प्रतिभागियों ने संगोष्ठी के विषय पर केन्द्रित पोस्टर प्रेजेंट किया जिसकी विशेषज्ञों ने खूब सराहना की।

भौतिकी विभाग के शिक्षक डा आशुतोष सिंह एवं डा आदित्य नाथ मिश्र के संयुक्त संचालन में आयोजित समापन सत्र में संगोष्ठी की प्रायोजक संस्थान विनियम रिसर्च एसोसिएशन, धनबाद (झारखंड) की अध्यक्ष उमा गुप्ता एवं उनकी टीम के सदस्यों को बेहतर प्रायोजन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं भौतिकी विषय में शिक्षण एवं शोध कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभागाध्यक्ष डॉ यूके दास सहित विभाग के अन्य शिक्षकों क्रमशः डॉ सुजीत कुमार चौधरी, डॉ अजय कुमार ठाकुर, डॉ रश्मि रेखा, डॉ रवि रंजन, डॉ आदित्यनाथ मिश्रा, डॉ संतोष कुमार एवं डॉ आशुतोष कुमार सिंह को प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार मिश्र एवं अन्य अतिथियों के हाथों एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड प्रदान किया गया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *