Breaking News

दरभंगा  सांसद गोपाल जी ठाकुर को ग्रामीण डाक सेवकों की ज्वलंत समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा।

 

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के बैनर तले आज प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री  राज किशोर सहनी के नेतृत्व में दरभंगा  सांसद डॉक्टर गोपाल जी ठाकुर को ग्रामीण डाक सेवकों की ज्वलंत समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), जो देश के 90 प्रतिशत से अधिक डाक नेटवर्क का संचालन कर रहे हैं, आज भी पेंशन, चिकित्सा सुविधा तथा आठवें वेतन आयोग में शामिल होने जैसे बुनियादी अधिकारों से वंचित हैं।

 

मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

 

1. एकीकृत पेंशन योजना (NPS) के तहत मासिक पेंशन की व्यवस्था।

 

 

2. आठ घंटे की ड्यूटी के साथ बेहतर टीआरसीए, पूर्ण वेतनमान और सभी सेवा लाभ।

 

 

3. आठवें वेतन आयोग की कार्य-संदर्भ शर्तों में जीडीएस को शामिल करना।

 

 

4. आईडीसी योजना को रद्द करना अथवा लागू होने की स्थिति में जीडीएस को पूर्ण लाभ के साथ समाहित करना।

 

 

5. कमलेश चंद्रा समिति की सकारात्मक सिफारिशों को तुरंत लागू करना।

 

 

 

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता – मन्नू प्रसाद सिंह, उमेश मंडल, उज्ज्वल सिंह, नीलेश मिश्रा, अच्युत कुमार राय सहित अन्य ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित थे।

 

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि  सांसद इस विषय पर गंभीर पहल करेंगे और ग्रामीण डाक सेवकों को उनका न्यायसंगत अधिकार दिलाने में सहयोग करेंगे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *