Breaking News

 अल्फा 114 ए रैपिड एक्शन फोर्स के द्वारा दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए फ्लैग मार्च निकाली गई।

अल्फा 114 ए रैपिड एक्शन फोर्स के द्वारा दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए फ्लैग मार्च निकाली गई।

 

दुर्गा पूजा पर विशेष फ्लैग मार्च अल्फा 114 ए रैपिड एक्शन फोर्स एवं स्थानीय नगर थाना व लहेरियासराय थाना के पुलिस के द्वारा दरभंगा में पूजा पंडालो में घूम घूमकर जायजा लिया गया.। इसका मुख्य उद्देश्य है दुर्गा पूजा को जिला में शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मानना। मंगलवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र एवं नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों एवं मुख्य सड़कों पर एवं क्षेत्र में पूजा पंडालो की निगरानी एवं निरीक्षण टीम के द्वारा कंपनी के डीसी श्री कृष्णा कुमार के नेतृत्व एवं रणधीर कुमार एसआई, नगर थाना के टीम के सहयोग से किया गया। वही असामाजिक तत्वों में क़ानून का भय एवं आम नागरिकों में शांति के साथ बिना भय के दुर्गा पूजा मनायें। शांतिपूर्ण वातावरण में लोग दुर्गा पूजा का आनंद ले ।

विधि व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के जवान अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सभी से सहयोग और अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया गया। पूजा पंडालो एवं सड़को पर सादे वर्दी में भी विशेष विभाग के पदाधिकारी एवं कमी लगातार 24 घंटे नजर बनाए हुए है. सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। सड़कों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ गाड़ियों एवं ठेला को सड़कों से हटाया गया और सड़क को खाली कराया गया। ताकि मेला घूमने वाले लोगो को किसी तरह का दिक्कत ना हो।। दरभंगा टावर चौक से फ्लैग मार्च निकाली गई। रैपिड एक्शन फ़ोर्स की टीम,दुर्गा पूजा पर अफ़वाह ह फैलाने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी एवं एसएसपी द्वारा भी शख्त निर्देश दिया गया है।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *