Breaking News

• 12 मई (मंगलवार) को BSDC KYP CENTER बिरौल में आयोजित होगा जॉब कैम्प 

 

• 12 मई (मंगलवार) को BSDC KYP CENTER बिरौल में आयोजित होगा जॉब कैम्प

 

 

 

दरभंगा  युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से *Vision India Services Pvt. Ltd* द्वारा 12 मई (मंगलवार) को BSDC KYP Center, बिरौल के परिसर में पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा Field Executive, Associate And Operator के लिए 100 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 10th, 12th, ITI एवं Graduation उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है।

• उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा सफल/उत्तीर्ण अभ्यर्थी को 16,500 रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी को इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते है।

उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इक्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएंगे।

Check Also

• विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका डॉ मोना शर्मा हुई “मिथिला रत्न” से सम्मानित 

🔊 Listen to this   • विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका डॉ मोना शर्मा हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *