Breaking News

• डीएम की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित 

 

• डीएम की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित

 

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सहायक विद्युत अभियंताओं, कनीय विद्युत अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि इस योजना को जन-जन से जोड़ने के लिए व्यापक रणनीति अपनाएं। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि नगर निगम के सभी वार्ड मेंबरों के साथ बैठक करें और इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराये । उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस योजना को जनप्रतिनिधियों के साथ भी संयुक्त करें जिससे लक्ष्य को समय से पूर्व प्राप्त किया जा सके।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने नगर निकाय नगर परिषद और नगर पंचायत के सभी वार्ड मेंबरों को भी रोस्टर बनाकर बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में इस योजना की बैठक के लिए कार्य योजना बनाएं।

पीएम सूरज घर मुक्त बिजली योजना की प्रगति जिला में काफी अच्छी है। लेकिन इस योजना को और व्यापक ढंग से लागू करने के लिए कई आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 78 हजार अनुदान सरकार के द्वारा प्रदान की जा रही है। उनके घर-घर जाकर योजना की विस्तृत जानकारी दे।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने योजना के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में एक मॉडल सोलर विलेज का चयन किया जाए, जिसके लिए ऐसे गांव को प्राथमिकता दी जाए जहां सर्वाधिक संख्या में सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित हों।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत सरकारी एवं गैर-सरकारी भवनों पर सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा। चयनित गांव को सरकार के द्वारा एक करोड रुपए इस योजना के विकास के लिए दी जाएगी। इसके लिए सूर्य पंचायत स्कीम एवं जीविका समूहों के माध्यम से लाभुकों का चयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि योजना के प्रचार-प्रसार में तेजी लाई जाए तथा आमजन को इसके लाभों के बारे में जागरूक किया जाए,जिससे जिले में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिल सके।

जिलाधिकारी ने अंत में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना को निर्धारित समयसीमा में सफलतापूर्वक लागू करने का निर्देश दिया।

बैठक में  महापौर  अंजुम आरा,  जिला परिषद उपाध्यक्ष  अरुणा देवी, उप विकास आयुक्त  स्वप्निल, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अधीक्षण अभियंता  अजय कुमार कार्यपालक अभियंता विकास कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

Check Also

• विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका डॉ मोना शर्मा हुई “मिथिला रत्न” से सम्मानित 

🔊 Listen to this   • विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका डॉ मोना शर्मा हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *