Breaking News

ईवीएम/वेयरहाउस का निरीक्षण,क्षतिग्रस्त खिड़की को शीघ्र मरम्मति के निर्देश 

 

ईवीएम/वेयरहाउस का निरीक्षण,क्षतिग्रस्त खिड़की को शीघ्र मरम्मति के निर्देश

 

दरभंगा  हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम/वेयरहाउस के द्वितीय तल एवं सीढ़ी के पास स्थित खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

उक्त घटना के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस का स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, संरचना प्रमंडल, दरभंगा को समाहरणालय परिसर एवं वेयरहाउस में क्षतिग्रस्त खिड़कियों के शीशों की अविलंब मरम्मति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी  सुरेश कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क  सत्येंद्र प्रसाद के साथ-साथ विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार झा,सत्यनारायण पासवान, एजाज अख्तर खां,कन्हैया चौधरी आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

• वाहन जाँच के दौरान 108 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार  • बहेड़ा थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध टीम की कार्रवाई, कार भी जब्त 

🔊 Listen to this •;वाहन जाँच के दौरान 108 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *