• लोरिक मेला महोत्सव, 2026 को लेकर तैयारियाँ पूर्ण
• 12 से 15 मई तक होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन
दरभंगा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय लोरिक महोत्सव 2026 के अन्तर्गत 12 मई से 15 मई 2026 तक विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
• उल्लेखनीय है कि 15 दिवसीय लोरिक मेला महोत्सव 2026 का आयोजन 1 मई से 15 मई तक बहेड़ी प्रखण्ड के लोरिक धाम वनडिहुली में किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की सुविधा के लिए पी एच ई डी को समरसेबल लगाने का निर्देश दिया।
इस महोत्सव में सम्मानित अतिथिगण, प्रतिनिधिगाण आदि को उपस्थिति में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त गायकों द्वारा प्रस्तुति की जाएगी।
इस महोत्सव में सांस्कृतिक सरसता एवं मिथिला की समृद्ध लोक परंपरा की झलक देखने को मिलेगी।
इस कार्यक्रम के तहत 12 मई (मंगलवार) को मास्टर विकास, दीपिका ओझा, जूली झा, माधव राय, विनोद साजन एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।
13 मई (बुधवार) को जितेंद्र सिंह, अंशु, शिवानी सिंह, आलोक भारती, प्रिया प्रशांत एवं अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
14 मई (गुरुवार) को खुशी कक्कर, आर्यन, विकास झा, पायल ठाकुर एवं अन्य कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
15 मई (शुक्रवार) को विशाल गगन, काव्यिक मूर्ति, रामबाबू झा, अंजु झा सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुति के साथ महोत्सव का समापन होगा।
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल शामिल होंगे। वहीं 83-दरभंगा के माननीय विधायक संजय सरावगी, बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद, सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
लोरिक मेला महोत्सव 2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद, दरभंगा डॉ.गोपाल जी ठाकुर, सांसद, मधुबनी डॉ. अशोक कुमार यादव, सांसद समस्तीपुर शांभवी चौधरी, (राज्यसभा) सांसद संजय कुमार झा, धर्मशीला गुप्ता, बेनीपुर के विधायक विनय चौधरी, कुशेश्वरस्थान विधायक अतिरेक कुमार, गौड़ाबौराम विधायक सुजीत कुमार, अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर, दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, जाले विधायक जीवेश कुमार, विधान परिषद सर्वेश कुमार, सुनील चौधरी एवं हरि सहनी आदि को आमंत्रित किये गए है।
• बहेड़ी के लोरिक धाम वनडिहुली में आयोजित लोरिक महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिव कथा और रामलीला का मंचन होगा।
वीर लोरिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक-सह-महंत रामदयाल दास के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुनियोजित रूप से रुद्र महायज्ञ व लोरिक महोत्सव के आयोजन को लेकर कई विभाग बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, सुव्यस्थित संचालन, प्रसाद वितरण, भोजन, अतिथियों का स्वागत, निगरानी, दान, कोष आदि विभाग बनाकर विभागाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है।
सभी विभागाध्यक्षों को दर्जनों स्वयंसेवकों की टोली बनाकर दे दी गई है ताकि रुद्र महायज्ञ व लोरिक महोत्सव के कार्यक्रम को सुव्यस्थित रूप से संचालित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन का जिम्मा महानायक वीर लोरिक ट्रस्ट संभाल रहा है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामलीला, मीना बाजार, डिस्को झूला, राम झूला, ड्रैगन झूला आदि की व्यवस्था की गई है।
• जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस लोरिक मेला महोत्सव को सफल बनाने की अपील की गई है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal