Breaking News

• नगर निगम,नगर परिषद एवं नगर पंचायत के विविध कार्यों की आयुक्त ने की विस्तृत समीक्षा 

• नगर निगम,नगर परिषद एवं नगर पंचायत के विविध कार्यों की आयुक्त ने की विस्तृत समीक्षा

 

दरभंगा प्रमंडल आयुक्त  हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में  प्रमंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई,जिसमें नगर निगम,नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान आयुक्त ने शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नाला उड़ाही एवं साफ-सफाई कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

• उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी महत्वपूर्ण नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए,ताकि जल निकासी सुचारु रूप से हो सके और आम नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

आयुक्त ने विशेष रूप से अस्पतालों एवं विद्यालयों के आसपास जलजमाव नहीं होने देने पर बल देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि इन संवेदनशील स्थलों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था हो,जिससे आम लोगों, मरीजों एवं विद्यार्थियों को परेशानी न हो।

बैठक में खुले नालों को ढकने का निर्देश दिया गया । आयुक्त ने निर्देश दिया कि खुले नालों को प्राथमिकता के आधार पर ढकवाये ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने सभी नगर आयुक्तों को निर्देशित किया कि वे नगर परिषद एवं नगर पंचायत के पदाधिकारियों के साथ नियमित बैठक करें तथा क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि विभिन्न निकायों के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने से शहरी व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

बैठक में तीनों जिलों के नगर आयुक्त,संबंधित पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी  आकाश ऐश्वर्य उपस्थित रहे।

 

 

Check Also

• फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक;

🔊 Listen to this • फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण को लेकर डीएम ने की समीक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *