Breaking News

पटना साहिब लॉक डाउन के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने चलाया जागरूकता अभियान लगातार कोरो ना संक्रमण के ख़तरे को बढ़ते देखकर

पटना साहिब
लॉक डाउन के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने चलाया जागरूकता अभियान
लगातार कोरो ना संक्रमण के ख़तरे को बढ़ते देखकर आदमी

दरभंगा news 24 live रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

पार्टी की ओर से पटना साहिब विधानसभा में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से गली गली घूम कर कोरो ना वायरस के संक्रमण के ख़तरे के प्रति नागरिकों को सचेत किया गया। अभियान का नेतृत्व करते हुए पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने लॉकडॉउन के दौरान सड़कों – गलियों पर बेवजह घूम रहे नागरिकों को घरों में जाने की नसीहत देकर हुए आगाह किया की लोक डाउन को सफल बनाकर ही हमलोग इस महामारी से अपनी रक्षा कर सकते हैं। अभियान में वरिष्ठ नेता साधुशरण चौधरी,जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोहित सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी प्रकाश सिन्हा,पटना साहिब ऑटो रिक्शा चालक संघ के कछु कुमार, ननकी मिस्त्री , मुकेश महतो समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता एक दूसरे से दूरी बनाकर चल रहे थे। जागरूकता अभियान का पटना साहिब के नागरिकों ने स्वागत किया।
आज अभियान अशोक राज पथ के आलावे गुरहट्टा,पादरी हवेली,पानी टंकी रोड,सीता मंदिर, काली घाट, मितन घाट,राय जय कृष्णा रोड की गलियों में चलाया गया।अभियान के दौरान कार्यकर्ताओ ने भीड़ भाड़ वाले दुकानों के आगे कतार बक्शा बनाकर लोगो को एक दूसरे से चार फीट की दूरी बनाकर रखने का भी अनुरोध किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पटना सिटी पूर्णतः लॉक डाउन नहीं हो पा रहा है।जागरूकता अभियान के माध्यम से हम गली गली पहुंचकर नागरिकों से घरों में बन्द रहकर कोरो ना को हराने की अपील करेंगे।पुलिस प्रशासन को भी सख्ती बढ़ानी पड़ सकती है।
मनोज कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …