मिडिया हॉउस ने आज चौथे दिन भी चौक चौराहे पे ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों व सैप के जवानों के लिए किये ठंडा पानी की व्यवस्था।
गोपालगंज,

पुरे भारत मे लॉक डाउन घोषित कर दिया गया हैं ।जिसको लेकर लोग अपने घरों में समय बिता रहे हैं और आम जनता की सेवा हेतु दिन रात ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी सड़को पर तैनात हैं। और खुद डी एम अरशद अजीज गोपालगंज – यूपी और दिल्ली से दर्जनों बस ट्रक यूपी सीमा से सटे बल्थरी चेकपोस्ट पर कर रहे है जांच। मेडिकल जांच और नाश्ते के बाद भेजा जा रहा आपदा राहत शिविर। अलग अलग गाड़ियों से कई जिलों में भेजे गए 4000 लोग। डीएम खुद कर रहे है मोनिटरिंग। हजारो की संख्या में पहुचे है दूसरे राज्यो से लोग। चिलचिलाती धूप और भयंकर गर्मी में अगर पानी की एक बून्द भी मिल जाए तो ऐसा लगता है मानों लोगों को एक नई जिंदगी मिल गया हो.इसी को देखते हुए मिडिया हॉउस ने आज चौथे दिन भी सभी चौक चौराहे पे किये पानी की वयवस्था गोपालगंज शहर में
मिडिया हॉउस प्रबंधक नौशाद अली के द्वारा पुरे शहर में सभी चौक चौराहे पे ठंडा पानी और ग्लास की व्यवस्था की गई । इस कड़कड़ाती धुप में गर्मी से बेहाल चौक चौराहे पे तैनात पुलिस कर्मियों को पानी पीने के लिए काफी परेशानी हो रही थी । इस परेशानी को देखते हुए लगातार चार दिनों से मिडिया हॉउस प्रबंधक नौशाद अली ने मौनिया चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, जंगलिया मोड़, हॉस्पिटल चौक, हरखुआ ढाला, बैरिकेटिंग के पास, अरार मोड़,पर ठंडा पानी की व्यवस्था किए। पानी पीकर चौराहे पे तैनात सैप के जवानों, और सदर एस डी पी ओ नरेश पासवान ने, तथा पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ इनकम टैक्स एडवोकेट विक्रांत कुमार जी, और रिटायर्ड आर्मी अफसर व ग्रेनेडियर इफ़्तेख़ार आलम,ने मिडिया हॉउस प्रबंधक नौशाद अली को फोन कर काफी सराहना कर रहे थे, व तारीफ़ कर रहे थे, इस कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी मिडिया हॉउस प्रबंधक नौशाद अली की काफी तारीफ कर रहे थे, इस नेक कार्य को देखते हुए दूसरे शहर के लोगो ने भी सोशल मिडिया पे काफी तारीफ कर रहे है। वंही मिडिया हॉउस प्रबंधक नौशाद अली ने कहा कि हमारी सेवा में दिन रात पुलिस प्रशासन लगी हुई है, इसीलिए हम सबका भी फर्ज बनता है कि हम भी ड्यूटी पे तैनात पुलिस कर्मियों की सेवा करे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal