Breaking News

संवाददाता जितेंद्र कुमार पाठक – हथुआ  गोपालगंज हथुआ प्रखंड में कोरोना वायरस महामारी को लेकर हथुआ में पुलिस काफी सक्रिय दिख रही है।

हथुआ प्रखंड में पेट्रोलिंग, कर, लाउडस्पीकर से बंद कराया बाजार!

संवाददाता जितेंद्र कुमार पाठक/ हथुआ

गोपालगंज
हथुआ प्रखंड में कोरोना वायरस महामारी को लेकर हथुआ में पुलिस काफी सक्रिय दिख रही है।

दरभंगा news 24 live

बुधवार को हथुआ अनुमंडलीय पदाधिकारी अनिल कुमार रमन, के आदेशानुसार हथुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार, हथुआ अंचल पदाधिकारी विपिन कुमार, हथुआ थाने की पुलिस चौक चौराहे एवं सड़कों पर पेट्रोलिंग कर दुकानदारों को दुकान बंद रखने की अपील किए ताकि कोरोना वायरस जैसे महामारी पर नियंत्रण पाया जा सके?

अलग अलग टीम बनाकर सड़क से लेकर गलियों तक लोगों को लाउडस्पीकर से जागरूक किया गया । हथुआ अंचल पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि सुबह से ही पेट्रोलिंग की जा रही है । पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर पूरे इलाके में पूरे दिन भ्रमण किया और उस सड़क पर दिख रहे लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी दी गई और लोगों से आग्रह किया गया कि एक दूसरे को कोरोना वायरस की बचाव की जानकारी दें ।

जो लोग बाहर से आए हैं उसकी तुरंत सूचना दें ताकि उसकी टेस्ट की जाए । वहीं इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार ,, अंचल पदाधिकारी विपिन कुमार , ने हथुआ बाजार, से लेकर हथुआ के आसपास के बाजारों में घूम घूमकर दुकान बंद कराएं । साथ ही सहयोग देने की भी अपील लोगों से की । कोरोना वायरस को लेकर हथुआ पुलिस के द्वारा सोहागपुर, पंडित पूरा, नयागांव,मनीछपर, एवं हथुआ थाना क्षेत्र के सभी गांव के बॉर्डर को सील किया गया है। इस दौरान आने जाने वाले वाहनों पर सवार व्यक्तियों के कोरोना वायरस से बचने की अपील की गई?

वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय ऑटो का परिचालन भी शुरू हो गया था हथुआ स्थानीय थाना क्षेत्र के बाजार के साथ ही होटलों पर वाहनों के ठहरने से लोगों की भीड़ बढ़ गई। इसकी जानकारी मिलते ही प्रखंड एवं पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। पहले स्थानीय ऑटो चालकों को वाहन बंद रखने की हिदायत दी गई। हिदायत नहीं मानने पर पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए मोटर चालक पर करवाई करने का बात कहीं? तथा घूम रहे लोगों को पुलिस प्रशासन द्वारा अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई?

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …