Breaking News

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

 

• बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण

 

दरभंगा  अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी  राजेश कुमार गुप्ता तथा जिला आई.टी. प्रबंधक, दरभंगा द्वारा संयुक्त रूप से बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. (RTPS) केंद्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, सेवा वितरण की स्थिति तथा आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए, ताकि आम जनता को बेहतर एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

निरीक्षण के दौरान आर.टी.पी.एस. काउंटर की दीवारों पर आवश्यक सूचनाओं के स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित लेखन कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, आम नागरिकों की सुविधा हेतु आवश्यक पोस्टर एवं बैनर लगाने पर भी बल दिया गया, जिससे उन्हें सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके।

आर.टी.पी.एस. काउंटर तक पहुंचने के लिए सड़क की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि दूर-दराज से आने वाले आवेदकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त, राशन कार्ड से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पदाधिकारियों ने “सात निश्चय पार्ट-3: Ease of Living” के अंतर्गत दूरस्थ गांवों से आने वाले आवेदकों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल एवं सभी प्रकार की आधारभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे सेवा वितरण में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखें तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

 

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *