गोपालगंज।
इच्छापूर्णि मंदिर का मनाया गया स्थापना दिवस।
जिले

के भोरे प्रखंड क्षेत्र के जगतौली पंचायत के मिश्रौली गांव स्थित मां इच्छा पूर्णी मंदिर का शुक्रवार को स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पंडितों द्वारा मंगलाचरण के साथ मंदिर में पूजा-पाठ व रुद्राभिषेक किया गया। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पूजा-पाठ में बाहरी लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था। सभी श्रद्धालुओं व आसपास के ग्रामीणों के घर पूजा पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण कर दिया गया। पूजा-पाठ को सफ़ली भूत रुप से संपन्न करा रहे विद्वानों में पंडित अनिल उपाध्याय, पंडित राजेश उपाध्याय,पंडित सुरेंद्र दीक्षित, पंडित हरिश्वर मिश्र आदि उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में विजय पांडेय, सुनील पांडेय, सतेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह ,प्रिंस पांडेय,कमलेश प्रसाद, धनंजय पांडेय, राजेश शाह ,रविन्द्र पांडेय, अनुज पांडेय, श्याम लाल यादव गोरख पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal