Breaking News

मधुबनी: विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 72 वां वर्षगांठ स्थानीय चेथरु महतो जनता महाविद्यालय के कैंपस में वृक्ष रोपण कर स्थापना दिवस मनाया है। रिपोर्ट राम प्रकाश महतो

दरभंगा news 24 live

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के द्वारा सीएम जे महाविद्यालय दोनवारी हाट,खुटौना में विश्व का सबसे बड़ा संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का 72वाँ स्थापना दिवस स्थानीय महाविद्यालय में छात्रसंघ महासचिव शिव शंकर कुमार एवं छात्र नेता भरत कुमार के अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया।इस मौके पर पूर्व जिला संयोजक एवं अभाविप के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक कुशवाहा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रहित राष्ट्र हित मे और समाज हित में लगभग 71 वर्षों से छात्रहितों में महाविद्यालय से विश्वविद्यालय तक काम करती आ रही है।वहीं छात्र संघ अध्यक्ष रवीना कुमारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं के समस्या को निदान करने के लिए महाविद्यालय में कदम से कदम मिला कर काम करती है।इस मौके पर उपस्थित छात्र नेता दिनेश कुमार,पंकज साह,गंगाराम दास,हरेराम,सकल देव कुशवाहा,संतोषी कुमारी,संजना कुमारी,शिवम कुमार सहित अन्य सैकड़ों उपस्थित हुए।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …