Breaking News

सिवान। बदहाल सड़क पर ग्रामीणों ने धान का बिचड़ा लगा किया प्रदर्शन। आदित्य सिंह की रिपोर्ट।

सिवान।
बदहाल सड़क पर ग्रामीणों ने धान का बिचड़ा लगा किया प्रदर्शन।

दरभंगा news 24 live

सिसवन (सिवान):-
लोगों को बारिश के दिनों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड के नया गांव पंचायत के माधवा पुर गांव के वार्ड 2 में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर धान का बिचड़ा रोप प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बदहाल सड़क के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर विधायक और सांसद तक गुहार लगाई गई, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद सड़क की स्थिति ठीक नहीं हुई है। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर बढ गया कि सड़क पर धान रोपाई कर जन प्रतिनिधियों को खुली चुनौती दे दिया है। ग्रमीण चंचल सिंह,विश्वजीत प्रसाद ,आशुतोष साह ,अंकित तिवारी अभिषेक प्रसाद ,बिकाश तिवारी ,निखिल सिंह ,विशाल सिंह, रिशु सिंह ,अजित प्रसाद ,मिट्ठू प्रसाद, अतुल प्रसाद अजय प्रसाद ने बताया कि जिस सड़क को बनवाने के लिए पिछले कई वर्षो से स्थानीय जनप्रतीनिधियों को कई बार सूचित किया गया,उक्त लोगो ने बताया की बीते 30 जून को स्थानिये ग्रामीणों ने स्थानिये मुखिया और वार्ड सद्स्य के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया गया था तथा घंटो तक चैनपुर सिवान मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया गया था पर किसी के कान पे जू तक नहीं रेंगा और सड़क आज ज्यों की त्यों है। तब जाकर यहां के लोगों ने फैसला ले लिया कि क्यों ना सड़क पर ही धान रोपाई कर दी जाए। क्योंकि इस पर हम लोग चल नहीं सकते हैं, तो कम से कम खेती ही हो जाए।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …