Breaking News

दरभंगा शीशो पुर्वी पंचायत के हरपुर मध्य विद्यालय में बुधवार को बच्चों के एमडीएम योजना का कम चावल दिये जाने पर स्थानीय अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। बच्चों को आठ की जगह मात्र छ किलो अनाज वितरण किया जा रहा था।

दरभंगा शीशो पुर्वी पंचायत के हरपुर मध्य विद्यालय में बुधवार को बच्चों के एमडीएम योजना का कम चावल दिये जाने पर स्थानीय अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। बच्चों को आठ की जगह मात्र छ किलो अनाज वितरण किया जा रहा था . इसकी सूचना उन्होंने मुखिया से लेकर विभागीय पदाधिकारी तक को दी . सूचना पर मुखिया सुरेश दास स्कूल पहुँचे . मुखिया ने इसकी जाँच की . जाँच में वजन कम पाया गया . स्कूल प्रबंधन की तरफ से बच्चों को अनाज तौल कर दिये जाने के बदले डब्बे से मापकर दिया जा रहा था . इसी पर ग्रामीणों को सक पैदा हुई एवं सभि भड़क उठे एवं हंगामा पर उतर आये . हंगामे के बाद वितरण कार्य बंद करा दिया गया . मालूम हो कि सरकारी अधिनियम के मुताबिक लॉकडाउन अवधि में स्कूल बंद रहने पर भी बच्चों को मध्यान भोजन योजना का चावल देने का निर्देश है . वहीं दाल सब्जी के लिये उसके बैंक खाते में राशि भेजना है . इधर उक्त योजना मद में तीन माह मई जून एवं जुलाई का अनाज देना है . इसमें कक्षा दो से पाँच तक के बच्चों को सौ ग्राम के हिसाब से तीन माह का आठ किलो चावल देना है . इसी के तहत बुधवार को उक्त स्कूल के प्रधानाध्यापक हृदय कुमार झा ने वर्ग दो से पाँच तक के बच्चों को उक्त योजना का चावल बाँटना प्रारंभ किया था . लेकिन लोगों ने बंद करा दिया । हालांकि प्रधानाध्यापक श्री के मुताबिक सौं से अधिक बच्चों को अनाज उपलब्ध करा चुके थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …