दरभंगा अहले सुबह बेला मोड पेट्रोल पंप के पास हुई। दुर्घटना में कमतौल निवासी रघुवीर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
बीच सड़क पर दुर्घटना से हुई मौत के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने बताया कि सुबह 6:00 बजे के आसपास जब रघुवीर मछली लेकर मोटरसाइकिल से कमतौल की तरफ जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार से पीछे से आई पिकअप वैन ने उसके गाड़ी में धक्का मारा जिसकी वजह से रघुवीर की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसको लेकर उसके परिवार को इसकी सूचना थाना के द्वारा दी गई। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal