Breaking News

दरभंगा शहर को जल जमाव से मुक्त कराने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा हैं।

दरभंगा शहर को जल जमाव से मुक्त कराने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा हैं।। दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती खेड़िया ने कहा कि उच्च शक्ति के पंप सेटों को शहर के अनेक मुहल्लों मे लगाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि 80 एच पी के चार पंप भाड़े पर मंगवाया गया है जिसमे से दो आज एकमीघाट के पास लगाया गया है और एक बलोपुर में । इससे होने वाले जल निकासी से लगभग आठ वार्डों को जल जमाव से मुक्ति मिलेगी । उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त 25 एचपी, 10 एचपी और 5 एच पी के कयी मशीन अनेक मुहल्लों मे लगाए गये हैं जिससे शहर मे बाढ़ जमे पानी को निकाला जा रहा है । महापौर ने बताया कि बागमती नदी मे आई उफान के कारण शहर के स्लूइस गेटों को बंद कर दिया गया था और इधर बीच बीच मे बारिश हो ही जा रही है जिस कारण बाढ़ से जल जमाव की समस्या को झेलना पड़ रहा है । साथ ही रिसाव के कारण भीबाढ़ का पानी शहर मे प्रवेश कर रहा है । उन्होने बताया कि कल जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक मे हमने शहर के सभी 48 वार्डों मे जहां कहीं भी बाढ़ है वहां के पीड़ितों की सूची बनाकर शीघ्र छह छह हजार रुपये राहत के रुप मे देने की बात की है जिसे जिलाधिकारी ने स्वीकारते हुए सूची बनवाने हेतु नगर आयुक्त को आदेशित भी किया है। मैं फिर से अपने सभी सम्मानित नागरिकों और वार्ड पार्षदों को विश्वास दिलाना चाहती हूं कि एक भी वास्तविक बाढ़ पीड़ित राहत से वंचित नही रहेंगे । महापौर ने आज जहाँ जहाँ पंपिंग सेट लगाया गया है उन जगहों पर जाकर स्थितिका जायजा भी लिया । महापौर के साथ वार्ड 40 की पार्षद मुन्नी देवी , वार्ड 32के पार्षद मुन्ना अंसारी ,वार्ड 31 के पार्षद अब्दुल्लाह अंसारी, वार्ड 39 की पार्षद नुसरत आलम, वार्ड 38 के पार्षद अनवार अली अंसारी आदि भी थे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …