अखिल भारतीय दरभंगा जिला इकाई के द्वारा वर्चुअल माध्यम से छात्र नेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस
छात्र नेता सम्मेलन का उद्घाटन स्थानीय कार्यालय में मिश्रटोला में स्वामी विवेकानंद एवं सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विभाग संगठन मंत्री हेमंत मिश्रा, जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर, जिला एस एफ डी प्रमुख श्रीकांत कुमार, ने उद्घाटन किया।*
*वही मुख्य वक्ता प्रदेश सह संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय जी ने कहा कि अभाविप कार्यकर्ताओं की पहचान परिसर में कार्य करने के बदौलत ही है क्योंकि संगठन के कार्यकर्ता वर्ष भर परिसर के साथ साथ समाज व राष्ट्र के लिए भी कार्य करते हैं यही पहचान स्थापना काल से अभाविप के कार्यकर्ताओं की है अगर हम दरभंगा की बात करें तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कोविड-19 के दौरान जिस प्रकार से स्वामी विवेकानंद भंडार गृह का संचालन पूरे जिला भर में किए जिसकी प्रशंसा अखिल भारतीय स्तर पर हुई इस तरह के कार्य संगठन के कार्यकर्ताओं के बदौलत ही संभव हो पाया साथ ही बाढ़ के दौरान भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सदैव कार्य करते रहें यह संगठन के कार्यकर्ताओं की राष्ट्र के प्रति निष्ठा की सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।*
*वही अभाविप दरभंगा के जिला प्रमुख प्रो. विनोदानंद झा ने कहा कि ज्ञान शील एकता को ध्यान में रखते हुए जिस प्रकार दरभंगा के कार्यकर्ता हर चुनौतियों का सामना करते हुए भयमुक्त परिसर का निर्माण में योगदान दे रहे यह प्रशंसा के योग्य हैं।*
*वही अभाविप के विभाग प्रमुख डॉ कन्हैया चौधरी ने कहा कि छात्र जीवन से व्यक्तित्व निर्माण में संगठन की भूमिका अद्वितीय है, आज के परिपेक्ष्य में भी अभाविप के कार्यकर्ता जिस लगन से आम छात्रों की आवाज बन रहें है यह कहीं न कहीं संगठन के संस्कार को दर्शाती है ।*
*वही अभाविप के विश्वविद्यालय प्रमुख डॉ विमलेश कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दूरदर्शी सोच व परिसर के अंदर संगठन के कार्यकर्ताओं / छात्रनेताओ द्वारा चलाये जाने वाले विभिन्न रचनात्मक कार्यों के बदौलत पूरे मिथिला विश्वविद्यालय के साथ साथ बिहार भर में जानी जाती है, विगत तीन चुनावों में छात्र संघ में जीत संगठन में आम छात्रों के विश्वास को दर्शाती है।*
*वही उद्घाटन भाषण देते हुए विभाग संगठन मंत्री हेमंत मिश्रा ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आज आनलाइन जिला छात्र नेता सम्मेलन के अवसर पर हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा अभी तक किए गए कोविड19 लाकडाउन के दौरान कामो ,सेवा कार्यों, राहत कार्यों, के लिए सभी को हार्दिक धन्यवाद संगठन के तरफ से साथ ही आगे नित नए आपदाओं में भी समाज आप सभी से अपेक्षा रखता है आजकल हमारे कार्यक्रम को देख कर आम लोग भी समाज में जागरूक हो स्वंय प्रेरित भाव से सेवा कार्य कर रहे हैं यह भी हमारे संगठन और कार्यकर्ताओं के कारण ही संभव हो सका है आप सभी अपने अपने क्षेत्र में हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास करें*
*वही अभाविप दरभंगा एवं समस्तीपुर के विभाग संयोजक सुमित सिंह एवं वही अभाविप के प्रदेश सह छात्रा प्रमुख पूजा झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीरज कुमार ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया।*
*वह इस कार्यक्रम को संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्पण सिंह ने किया कार्यक्रम का विषय परिवेश जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर ने किया उन्होंने कहा कि अभाविप दरभंगा जिला इकाई के द्वारा आयोजित छात्र नेता सम्मेलन में दरभंगा जिला के सभी इकाइयों के छात्र-छात्रा इस सम्मेलन में भाग लिया है। यह सम्मेलन के माध्यम से संगठन में आम छात्र-छात्राओं नेताओं की भूमिका को बढ़ाने का एक माध्यम है सह छात्र नेता से कार्यकर्ताओं के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। परिषद समाज में अपनी कार्य कौशल और कार्यकुशलता की बदौलत ही जानी जाती हैं इस कोविड-19 के काल में भी परिषद जिला के सभी इकाई में समाज के बीच विभिन्न तरह का कार्यक्रम किया। परिषद अपने स्थापना काल से ही शैक्षणिक मुद्दों क साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर एक सजग प्रहरी की तरह अपने कर्तव्यों का पालन करते आ रही हैं। यह कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिओम झा ने किया।*
*वही इस कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालय के छात्र नेता ने अपना वक्तव दिया वही सी एम विधि महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल कुमार गुप्ता, सीएम महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष कौशल कुमार झा ,दरभंगा नगर के नगर मंत्री बृजमोहन सिंह, जिला एस एफ डी प्रमुख श्रीकांत कुमार ने संबोधित किया।*
*इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज मिश्रा, सुमित झा, उत्सव कुमार परासर,आर्यण सिंह यश जूमनानी , अमन कुमार झा, शुभम कुमार झा, आशुतोष गौरव, सावन कुमार ,सूरज कुमार ठाकुर प्रिया सिंह, अमिता कुमारी, ब्यूटी इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित।*
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal