मधुबनी/ झंझारपुर :- स्वतंत्रता दिवस को लेकर एसडीओ ने की बैठक,बच्चे नहीं लेंगे परेड में हिस्सा!

झंझारपुर,स्वतंत्रता दिवस को लेकर झंझारपुर एसडीओ शैलेश कुमार चौधरी ने अनुमंडल कार्यालय में पदाधिकारीयों के साथ बैठक किए जिसमें बिहार सरकार के मंत्री मंडल सचिवालय विभाग के निर्देशानुसार कोविड 19 को देखते हुए विभिन्न प्रकार का निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह ख्याल रखा जायेगा। परेड में बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा और न ही झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से स्वतन्त्रता सेनानी,वरिष्ठ नागरिक और जनप्रतिनिधियों को नहीं आमंत्रित किया जाएगा।किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नही होगा ।साफ- सफाई का खास ख्याल रखा जाएगा। सेनेटाइजर का छिड़काव निरन्तर होता रहेगा।मुख्य समारोह स्थल पर आमंत्रित सदस्यों की संख्या बहुत ही कम होंगी।शांति पूर्ण वातावरण में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यक्रम किया जाएगा।आम पब्लिक को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।एनसीसी और स्कॉट के लोगों को भी आमंत्रित नहीं किया जाएगा। नियमों के पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। बैठक में झंझारपुर बीडीओ विनोद कुमार सिंह,रमन कुमार मंडल,बाल विकास परियोजना झंझारपुर,लखनौर,मधेपुर एंव अंधराठाढी़ से महिला पर्यवेक्षिकायें और पदाधिकारीगण मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal