Breaking News

मधुबनी / बेनीपट्टी अंचल क्षेत्र पानी भरे गड्ढा मे डूबने से युवक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम। रिपोर्ट राम प्रकाश महतो

पानी भरे गड्ढा मे डूबने से युवक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम।

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अंचल क्षेत्र के उच्चैठ-ठीकापट्टी मार्ग में काॅलेज से पूरब लचका के निकट गढ़ा के पानी में डूबने से उच्चैठ गांव के जीवछ मुखिया के पुत्र सुशील मुखिया 20 वर्ष की मौत हो गई है। इससे पहले भी 18 जुलाई को इसी स्थान पर बिरौली गांव के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई थी।
बताया जा रहा है कि युवक सुबह में शौच के लिए गया था, जहां वापस आने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गढ़ा में चला गया, जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई।
इधर उस स्थल पर बारंबार घटना होने तथा आश्वासन के बाद भी जनप्रतिनिधियों द्वारा पुल निर्माण नही कराये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बेनीपट्टी-बसबरिया पथ के हाथी गेट के समीप सड़क जाम कर परिचालन ठप कर दिया। साथ ही विधायक, जिला पार्षद, सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।

इधर मुखिया द्वारा कवीर अंत्येष्टि मद की राशि पीड़ित परिवार को दिये जाने की बात बताई गई है।

इस संबंध में प्रभारी सीओ सह बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि जिला को अवगत करा दिया गया है, रिपोर्ट आते ही सहायता राशि का चेक प्रदान कर दिया जाएगा।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …