Breaking News

 दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रतिनिधिमंडल जाकर पीड़ित बच्चे के परिजन से मुलाकात किए।माली समाज से रिपोर्ट अविनाश कुमार

दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रतिनिधिमंडल जाकर पीड़ित बच्चे के परिजन से मुलाकात किए।माली समाज से
प्रतिनिधिमंडल में पटना मुजफरपुर दरभंगा, सीतामढ़ी सहरसा, मधेपुरा के व्यक्ति सम्मिलित थे। इन लोगों ने कहा कि 5 अगस्त को ढाई वर्षीय बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए बलात्कार को अंजाम दिया गया, इस तरह के घटना मानवता को शर्मसार करती है।
ज्ञात हो कि दुष्कर्म के बाद बच्ची को पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया और एक ऑपरेशन भी किया गया लेकिन ऑपरेशन सफल नही रहा अबतक बच्ची की स्वास्थ्य चिंताजनक है, अस्पताल में जानकारी प्राप्त करने पर मालूम चला है कि कल दिनांक 10/08/20 को किसी वरीय चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलित लोगों ने बच्ची के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना किया साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से शीघ्र बच्ची के परिजनों को वित्तिय सहायता मिले व पर्याप्त सुरक्षा मिले , साथ ही इस घटनाक्रम को अंजाम देने वाले व्यक्ति को फांसी की सजा हो ताकि समाज में एक अच्छा संदेश जा सके, दोषी व्यक्ति पर अगर ठोस कार्रवाई नहीं किया गया तो हम लोग लोकतांत्रिक तरीके से हर संभव विरोध करेंगे।
इस प्रतिनिधिमंडल में बबलू मालाकार दीनानाथ जी संतोष जी राजू कुमार, मुन्ना मालाकार, फूल देव भंडारी, राम कुमार भंडारी , अक्षय भंडारी ,संजय कुमार , दिलखुश जी के साथ दर्जनों लोग सम्मिलित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …