जल संसाधन मंत्री संजय झा ने किया कमला तटबंध का निरक्षण।
बिहार
में बाढ़ का रौंद रुप जारी है। कई जिले बाढ़ से पूर्ण रुप से प्रभावित हैं। बाढ़ से निपटने के लिए जल संसाधन मंत्री लगातार दौरा कर रहें हैं।
इसी बीच आज दोपहर मंत्री संजय झा अंधराठाढी़ के रखवाडी़ और सेवारामपुर पहुंचे, जहां पिछले साल कमला नदी के तटबंध टूटने से बाढ़ ने जमकर तबाही मचाया था। गांव के गांव बाढ़ से प्रभावित हुए थे। इस बार पहले से ही तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है।
मंत्री ने कमला तटबंध और आयरन शीट पाइलिंग के कार्य का निरक्षण किए, और कई निर्देश भी दिये। इसके बाद सीधे अंधराठाढी़ के पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के तहत बरसाम गांव में निर्माणाधीन ब्रिज संग फॉल संरचना का निरक्षण किए और कार्य देखकर संतुष्ट भी हुए।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार बाढ़ और कोरोना से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है, जिसका असर दिखने लगा है, घबराने की जरुरत नहीं है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal