ग्रामीणों के द्वारा मांझागढ़ मिनी विधुत पावर हाउस का घेराव करने पर 11 हजार वोल्टेज तार को हटाने की प्रक्रिया हुई शुरू ।
बताया
जाता है की मांझा प्रखंड अंतर्गत बलुआ टोला स्थित दुर्गा मंदिर के समीप से जा रहे है 11 हजार वोल्टेज तार से लोगों को पूजा करने का समय डर बना रहता है या भयभीत हुए रहते हैं किसी बड़ी हादसा होने की संभावना बनी रहती है लोगों ने बिजली विभाग से पोल हटाने की मांग की!!
मांझागढ़ गोपालगंज :- प्रखण्ड अंतर्गत मांझा पछमी पंचायत के बलुआ टोला में इस्थित दुर्गा मंदिर के समीप से जा रहे 11 हजार वोल्टेज टार से लोगो को पूजा करते समय लग रहे शार्ट से भयभीत है तथा किसी बड़ी हादसा होने की संभावना के मद्देनजर बिजली विभाग से पोल हटाने और शार्ट डाउन तथा फाल्ट के वजह से नियमित नही हो रहे बिजली सप्लाई के विरुद्ध में शनिवार के बलुआ टोला के ग्रामीण कर्णपुरा पंचायत के मुखिया प्रत्यासी इरशाद अली के नेतृत्व में मांझागढ़ मिनी विधुत पावर हाउस का घेराव कर हंगामा करने लगें ग्रामीणों के आरोप था था कि जेई रितेश कुमार से मंदिर के समीप से 11 हजार के तार और पोल हटाने तथा शटडाउन और फाल्ट को दूर कर नियमितत बिजली सप्लाई देने की मांग पर अमल नही कर रहे है तथा 11 हजार वोल्टेज तार से लोगो के लग रहे शार्ट से किसी बड़ी हादसा हो जाने के बाद कौन जिमेवार होगा ग्रामीणों की हंगामा को देख मुखिया रंजन सिंह ने लोगो को समझा बुझाकर हंगामा को शांत कराया और कनीय अभियंता रितेश कुमार ने कहा कि 11 हजार वोल्ट के तार हटाने की सहमति के लिए जिला के वरीय पदाधिकारी से आग्रह की गई है । सहमति मिलते ही एक से दो दिन में 11 हजार वोल्ट के तार हटा दिए जाएंगे तथा बिजली की कटौती पावर हाउस कांटी से ही कि गयी है।वही मुखिया प्रत्यासी इरशाद ने जेई रितेश पर आरोप लगाते हुए बताया कि रितेश कुमार जब से मांझा के कार्य सम्भाले है तब से नियमित बिजली की सप्लाई नही होती है तथा शिकायत करने के लिए कॉल करने पर रिसिभ नही करते है तथा मांझागढ़ मिनी विधुत पावर हाउस में कॉल करने मोबाइल नम्वर को ब्लॉक कर दिया जाता है । ग्रामीणों हंगामा करने के रविबार को मंदिर के समीप 11 हजार वोल्ट के तार हटाने की शुरू कर दी गयी है ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal