Breaking News

मनमोहन ने मन मोह लिया डी ए वी पब्लिक स्कूल दरभंगा के छोटे बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर मनोरम झांकी प्रस्तुत की गई।

मनमोहन ने मन मोह लिया ————————————————– डी ए वी पब्लिक स्कूल दरभंगा के छोटे बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर मनोरम झांकी प्रस्तुत की गई। संध्या 4 बजे आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में एल के जी से कक्षा 1 के बालक – बालिकाओं ने भाग लिया और राधा – कृष्ण के बाल स्वरूप को प्रयक्ष कर दिया। श्री कृष्ण की आह्लादिनी शक्ति राधा की वेश – भूषा में काव्या, युति, भाव्या, आरुषि, अंशिका, आकृति, कौशिकी, सुकन्या और सोनाक्षी आदि ने अपनी आह्लाद कारी प्रस्तुति दी वहीं मुरलीमनोहर की वेश – भूषा में आदित्य, गगनजीत, हर्ष रंजन, आदर्श, आयु, अनन्य, कवीश आदि ने अपनी मनोहर प्रस्तुति दी। सभी बच्चों ने बेहद सुंदर प्रस्तुति दी, किसी ने माखन, मिठाई और लड्डू में अपनी दिलचस्पी दिखाई तो किसी ने डांस में। किन्तु सभी बच्चे ने कहा कि जब मैं स्कूल में आऊंगा तो डांस करूंगा। मैं अपने स्कूल को बहुत मिस करता हूं। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित छोटे बच्चों के इस वर्चुअल कार्यक्रम का उद्घाटन संबोधन में प्राचार्या श्रीमती सविता ने गीता में वर्णित कृष्ण के उपदेश की पृष्टभूमि में कहा कि कृष्ण के उपदेश आज भी उतना ही उपयोगी है। अर्जुन को संशय और मोह से निकलने के लिए कृष्ण ने जो वाक्य कहे वे आज की स्थिति में भी यथार्थ है। संशय व भय का त्याग कर धैर्य और शुद्धता को अपनाकर इस महामारी से हम सभी कुशलता पूर्वक बचाव कर सकते हैं। अभिभावकों ने अपने बच्चे को सुंदर तरीके से तैयार कराया और इस कार्यक्रम में उन्हें शामिल कराया इसके लिए प्राचार्या ने सभी को धन्यवाद दिया। स्कूल की शिक्षिका चंचला झा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की विद्यालय की शिक्षिका सुश्री निशा कुमारी, नेहा भारद्वाज एवं श्रीमती अनुपम मिश्रा ने। संगीत शिक्षक अजित आर्य ने कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए सूरदास का सुप्रसिद्ध पद ” मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो ” आदि बेहतरीन संगीतमय प्रस्तुति दी।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …