जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक द्वारा दरभंगा नगर निगम की महापौर और नगर विधायक का पुतला दहन खान चौक पर किया गया

जिसकी अगुवाई जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के जिला अध्यक्ष डॉ मुन्ना खान कर रहे थे, विधायक और महापौर का पुतला लेकर रहमगंज, मौलागंज ,उर्दू बाजार होते हुए रहम खान से खान चौक पर छोटी सभा में तब्दील हो गया जहां नगर विधायक और नगर निगम की महापौर के खिलाफ नारेबाजी जमकर की गई और उनके पुतला को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं जिलाध्यक्ष डॉ० मुन्ना खान का कहना था कि निगम महापौर ने जान बूझकर वार्ड नंबर 29 को बाढ़ ग्रस्त घोषित नहीं किया है क्योंकि मैं हमेशा महापौर के खिलाफ बोलता हूं और नगर निगम के भ्रष्टाचार को उजागर करता रहता हूं इस खुन्नस से वार्ड नंबर 29 की जनता जो सालों भर भीषण जल जमाव से ग्रस्त रहती है बाढ़ का पानी आने के बावजूद वार्ड नंबर 29 और 25 को अनदेखी किया गया। अपने चाहतों का जो भ्रष्टाचार से लिप्त है या जो स्थाई समिति के सदस्य हैं उनके वार्डों को बाढ़ घोषित कर दिया गया है। जबकि कई वार्ड ऐसे है जहाँ अभी वर्षा के पानी का पूर्ण रूप से जल निकासी नही होने से जल जमाव होने से महापौर ने उन वार्डों को बाढ़ ग्रस्त घोषित कर दिया। जिस तरह जल जमाव पर कुछ वार्डों को बाढ़ ग्रस्त घोषित किया गया उस आधार पर पूरे शहर को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक मांग करती है। अन्यथा नगर निगम में कार्य के नाम पर जनता के पैसों के लूट को रोकने के लिए निगम में ताला मार दूंगा जिसकी जिम्मेदारी निगम के उप महापौर और नगर विधायक की होगी कियोंकि ये लोग खास तौर पर इन बातों को नजरअंदाज करते हैं। जिसे अब हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक की महिला नगर अध्यक्ष आसमा खातून,नगर महासचिव मोहम्मद इसराफील, अशोक पंडित, सोनू खान, डॉक्टर बारिश दस्तगीर अंसारी,मो० अरमान,नफीस खान,मो० आमिर, अमित कुमार, के इलावा दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद थी
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal