आइसा राज्य उपाध्यक्ष काज़िम इरफनी सहित अन्य कटिहार आइसा नेताओ पर हमला करने वाले को अभिलंब गिरफ्तार करने की माँग को लेकर राज्यव्यापी प्रतिवाद-आइसा/इनौस
बिहार में संघ-भाजपा का गुंडागर्दी पर रोक लगाए सरकार-आइसा/इनौस
बिहार में बढ़ रही गुंडागर्दी के खिलाफ आइसा-इनौस ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला।
लहेरियासराय

14 अगस्त 2020
आइसा राज्य उपाध्यक्ष काज़िम इरफ़ानी सहित कटिहार आइसा के साथियो पर हमला करने वाले को अभिलंब गिरफ्तार करने,मुज़फ़्फ़रपुर भाकपा(माले) कार्यालय पर हमला करने वाले संघ-भाजपा के लोगो को करवाई करने सहित बिहार में बढ़ रहे गुंडाराज के खिलाफ आइसा-इनौस के राज्यव्यापी आह्वान पर कर्पूरी चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।पुतला दहन का नेतृत्व आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने किया जबकि आयोजित प्रतिवाद सभा की अध्यक्षता इनौस नगर अध्यक्ष रंजीत राम ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा की बिहार में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने में भाजपा-जदयू की सरकार विफल साबित हुई है बल्कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष काजिम इरफानी सहित चार आइसा नेताओं पर रात के अंधेरे में घात लगाकर लाठी-डंडे और पिस्तौल से लैस होकर हमला बिहार सरकार की विफलता को दर्शाता है।उन्होंने ने कहा कि अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे राज्य भर में विरोध प्रदर्शन लगातार किया जाएगा। उन्होंने कहा की संघ-भाजपा के गुंडागर्दी पर अभिलंब रोक लगाए सरकार नही तो तेज होगा जनांदोलन।
इनौस जिला सचिव गजेंद्र नारायण शर्मा ने कहा कि संघ-भाजपा गिरोह के द्वारा मुज़फ़्फ़रपुर भाकपा(माले) कार्यालय पर हमला किया गया लेकिन अभी तक हमलावर पर कोई करवाई नही हुई है।इंसाफ मंच नेता सूरज सिंह पर भी हमला हुआ है।भाजपा चुनाव आते ही अपने विरोधी पर हमला सुरु कर दी है जिसे छात्र नौजवान बरदास्त नही करेंगे और इसका मुकमल जवाब चुनाव में देंगे।
आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि बिहार में गुंडाराज चरम पर है।लगातार राजनीतिक हमला बढ़ रहा है हत्यारे हो रही है लेकिन बिहार पुलिस चलान काटने में व्यस्त है।प्रतिवाद में मो सहाबुद्दीन, कन्हैया कुमार,सिद्धार्थ राज,हेमलाल यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
प्रिंस राज
जिला अध्यक्ष
आइसा
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal