Breaking News

गोपालगंज ।। दो पंचायतों के बाढ़ राहत से वंचित बाढ़ पीड़ितों ने कोइनी उच्च पथ 28 को घण्टो किया जाम (अजय कुमार की रिपोर्ट

गोपालगंज ।। दो पंचायतों के बाढ़ राहत से वंचित बाढ़ पीड़ितों ने कोइनी उच्च पथ 28 को घण्टो किया जाम ।

मांझागढ़ ।। प्रखंण्ड के भैषही पंचायत और कोइनी पंचायत के सैकड़ो ग्रामीणों ने कोइनी उच्च 28 को जाम कर बाढ़ राहत मुहैया कराने की मांग करने के साथ शुक्रवार को करीब 11बजे से दो बजे तक लगभग तीन घण्टा उच्च पथ 28 को जाम कर आवागमन बाधित रखा जिसके चलते उच्च 28 पर वाहनों कि लंबी कतार लगी हुई थी ।जिला प्रशासन को आने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जांच कर बाढ़ राहत देने की मांग कर रहे थे।जाम कोइनी से गोपालगंज तक और पूरब में महम्मदपुर तक लग गया था । इसी बीच अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र पाल और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजित कुमार तथा थाना प्रभारी छोटन कुमार ने घटना स्थल पर पहुच कर कोइनी और भैषही पंचायत के उच्च पथ 28 को जाम कर हंगामा कर रहे ग्रामीणों से बात किये। ग्रामीणों का आरोप था कि बाढ़ आये तीन सप्ताह बिट गए लेकिन आज तक किसी प्रकार के राहत मुहैया नही कराया गया नही किसी दिन भोजन कराया गया अभी भी घर मे तीन फीट पानी लगा हुआ है सारे फसल बर्बाद हो गए है । घर के सारे सामान बर्बाद हो गए घर मे खाने के लिए कुछ नही बचा है इस परिस्थिति में हमलोगों को कोई भी सरकारी सहायता नही मिल रहा है नाही कोई हम लोगो की बात कोई अधिकारी सुन रहा है।बाढ़ राहत देने की मांग कर रहे ग्रामीणों को बाढ़ राहत देने की आश्वाशन देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि अपने अपने वार्ड सदस्य से सूची बनवाकर रात्रि 8 बजे तक सूची सुपुर्द कर दे।बाढ़ राहत से बंचित सभी को राहत मिलेगा।ग्रामीणों का नेतृत्व भैषही पंचायत वार्ड 14 के पूर्व वार्ड सदस्य उमाशंकर राम कर रहे थे।अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा ग्रामीणों को आश्वाशन मिलने पर हंगामा करना बंद किया गया उसके बाद जाम हटा तीन घण्टे तक लगे जाम को हटाने के बाद आवागमन शुरू हुआ ।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …