Breaking News

 विश्वविद्यालय छात्र संघ महासचिव प्रीति कुमारी के नेतृत्व में स्थानीय विवि छात्र संघ कार्यालय में झण्डोत्वोलन किया गया।

विश्वविद्यालय छात्र संघ महासचिव प्रीति कुमारी के नेतृत्व में स्थानीय विवि छात्र संघ कार्यालय में झण्डोत्वोलन किया गया।

अजित कुमार सिंह

मौके पर विश्वविद्यालय कुलसचिव कर्नल निशिथ कुमार राय ने छात्र संघ पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि आज 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के संविधान, भारत की सेना, भारत के सभ्यता संस्कृति के प्रति सम्मान भाव रखने का प्रण ले कर भारत को पुनः विश्व पटल गौरवशाली स्थान पर पहुंचाने हेतु लगातार प्रयत्न करते रहने की आवश्यकता है। वहीं विवि छात्र संघ महासचिव प्रीति कुमारी ने कहा कि जिस प्रकार क्रांतिकारीयों असंख्य माओं बहनों परिजनों का त्याग बलिदान और समर्पण के बदौलत हमें आजादी प्राप्त हुआ है, हमलोगों का ये कर्तव्य बनता है कि देश विरोधी ताकतों को नेश्त नाबूद कर आजादी को अक्षुण्ण रखने हेतु अपने प्राणो की आहूति देकर भी भारत माता की रक्षा करने को तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ महासचिव उत्सव परासर, अमन कुमार झा, हेमंत मिश्रा, सुरज, चंद्रानंद महाराज, अभिलाषा, मनीषा सहित दर्जनों छात्र नेता मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …