Breaking News

छह माह से 11 हजार वोल्ट का लटका है। केबल तार से लोग है परेशान । कभी भी हो सकता है। बड़ा हादसा अजय कुमार की रिपोर्ट

छह माह से 11 हजार वोल्ट का लटका है। केबल तार से लोग है परेशान । कभी भी हो सकता है। बड़ा हादसा

मांझागढ़ गोपालगंज :- प्रखण्ड अंर्तगत भड़कुइया बाजार में बिजली विभाग के उदासीनता के कारण,बिजली सप्लाई के लिए बिजली के पोल पर लटकाए गए 11 हजार वोल्ट के केबल तार जमीन से तीन फीट पर लटका हुआ है ।जिसकी शिकायत बिजली विभाग में यहां के ग्रामीण कई बार कर चुके है ।लेकिन आज तक तार लटका हुआ है। जिससे लोग भयभीत है कि कही लटका हुआ तार टूट गया और कोई बड़ा हादसा हो जाय, तो इसका जिम्मेवार कौन होगा।ऐसे तो केबल तार से खतरा होने की संभावना कम रहती है,फिर भी आ जा रहे वाहन में लटके तार फंस कर टूट गया तो बड़ी हादसा होने से इनकार नही किया जा सकता है।इससे बचने के लिए समय रहते बिजली विभाग को लटके तार ठीक करा लेने चाहिए ये ग्रामीणों की मांग है ।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …