Breaking News

स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के छात्रों ने छात्र कल्याण अध्यक्ष को दिया ज्ञापन।नियमित क्लास संचालन करवाने की माँग।

 

स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के छात्रों ने छात्र कल्याण अध्यक्ष को दिया ज्ञापन।नियमित क्लास संचालन करवाने की माँग।

*2 शिक्षक के भरोसे है स्नातकोत्तर विज्ञान विभाग।पेपर है 5 नही होता सभी विषयों की पढ़ाई।

दरभंगा 17 अगस्त 2020

स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के छात्रों के द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ.रतन कुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के छात्रों का नियमित क्लास संचालन करवाया जाए।छात्रों ने कहा कि स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में महामारी के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से क्लास नही चल रहा है विश्वविद्यालय के द्वारा जारी लिंक से मात्र 2 क्लास हुए है जबकि छात्रों के द्वारा जारी लिंक से 10 क्लास हुए।5 पेपर में मात्र 2 शिक्षक है जिसके कारण सभी विषयों की पढ़ाई भी नही हो पाती है।छात्रों ने सभी पेपर की नियमित क्लास चलवाने की माँग की।ज्ञापन सौपने में सिद्धार्थ राज,सुनील कुमार,केशव चौधरी, संदीप कुमार चौधरी सहित अन्य लोग शामिल थे।

संदीप कुमार चौधरी

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …