डॉ जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक
———-
पूर्व
मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र की पहली पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने शोक जताया। अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के उन्नयन के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों यथा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, संस्कृत शिक्षा बोर्ड व मैथिली अकादमी की स्थापना सहित विभिन्न महाविद्यालयों के अंगीभूतीकरण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत झा ने कहा कि एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता, लोकप्रिय राजनेता एवं महान अर्थशास्त्री के रूप में वे हमेशा जीवंत बने रहेंगे। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने कहा कि दरभंगा में आकाशवाणी का शुभारम्भ करने एवं कार्यकर्ताओं को निरंतर अपने हाथ की लिखी चिट्ठी भेजने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
प्रो जीव कांत मिश्र ने कहा कि मिलनसार स्वभाव वाले नेता एवं गरीबों के मसीहा के रूप में वे सदा याद किए जाएंगे। प्रवीण कुमार झा ने उन्हें अध्ययनशील राजनेता बताते कहा कि शिक्षा, राजनीति एवं अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया गया योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
शोक जताने वाले अन्य लोगों में प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, विनोद कुमार झा, प्रो विजय कांत झा, डॉ उदय कांत मिश्र, डॉ गणेश कांत झा, जय नारायण साह, गनौर पासवान, आशीष चौधरी आदि शामिल हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal