Breaking News

दरभंगा में  उदय नाथ झा, न्यासी की अध्यक्षता में फाउंडेशन के प्रथम प्रबन्ध न्यासी प्रोफेसर हेतुकर झा की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन, कल्याणी निवास,कामेश्वर नगर, दरभंगा में  उदय नाथ झा, न्यासी की अध्यक्षता में फाउंडेशन के प्रथम प्रबन्ध न्यासी प्रोफेसर हेतुकर झा की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर प्रोफेसर हेतुकर झा को स्मरण करते हुए उनके फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भारतीय समाज शास्त्र में प्रोफेसर झा के अवदानो पर विशेष चर्चा की गई। इनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में ”कामेश्वर सिंह बिहार हेरिटेज सिरीज़” के तहत 22 किताबों का प्रकाशन हुआ और ”महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल लेक्चर” भी शुरू किया गया साथ ही इन लेक्चरों को सम्पादित कर 4 किताबें प्रकाशित की गयीं।
इस अवसर पर इतिहासकार डॉ अवनीन्द्र कुमार झा, डॉ सुशांत कुमार, डॉ मंजर सुलेमान, डॉ शाहिद हसन, श्री संतोष कुमार, आदि उपस्थित थे। फाउंडेशन के ओ०एस०डी० श्री श्रुतिकर झा, फाउंडेशन के पुस्तकालयाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी श्री पारस नाथ सिंह ठाकुर, श्री संतोष कुमार एवं कार्यालय के अन्य कर्मचारी वृन्द शारीरिक दूरी को मानते हुए उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …