*गौरा बौराम विधानसभा क्षेत्र के सुपौल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण करने पहुंचे— मश्कूर अहमद उस्मानी*
मश्कूर अहमद उस्मानी( पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) वैसे तो अब तक मिथिलांचल के बाढ़ प्रभावित कई क्षेत्रों का दौरा कर राहत सामग्री वितरण कर चुके हैं। इसी क्रम में अपने नेक क़दम को आगे बढ़ाते हुए उस्मानी अपने साथीयों के साथ गौरा बौराम विधानसभा क्षेत्र के सुपौल पहुंचे ।
सुपौल के आस पास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया एवं ज़रूरत मंदों के बीच बाढ़ राहत सामग्री का वितरण भी किया।
उस्मानी ने क्षेत्र के अहम मसलों पर युवाओं से बात भी की, युवाओं ने क्षेत्र की चिंताओं से उन्हें अवगत कराय विकास से कोसों दूर , ये क्षेत्र वर्तमान के विधायक पे कई प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।
इस क्षेत्र में पहुंच कर, उस्मानी को लगा, बिहार में बहार नहीं, बल्कि बाढ़ है। लोग वर्तमान के अपने जन प्रतिनिधि को कोसते हुए नज़र आए।
लोगों से मिलने के बाद, उस्मानी ” सुपौल स्थित’ मदरसा रहमानिया सुपौल ‘जो कि दीनी तालीम के लिए पुरे हिंदुस्तान में मशहूर है, का अपने साथीयों के साथ दौरा किया, जहां कुछ मदरसा के शिक्षकों से उनकी मोलाक़ात हुई।
ज्ञात हो कि, उस्मानी के ख़ानदान के लोग मदरसा रहमानिया सुपौल के संस्थापकों में रह चुके हैं। इस बात की पुष्टि ख़ुद उस्मानी ने की है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal