Breaking News

तीज ब्रत के अवसर पर भी सेविकाओ के बकाया मानदेय का नही भुगतान!! अजय कुमार की रिपोर्ट

तीज ब्रत के अवसर पर भी सेविकाओ के बकाया मानदेय का नही भुगतान!!

मांझागढ़ गोपलगंज प्रखण्ड अंतर्गत कार्यरत 243 आँगन बाड़ी सेविकाओ और सहायिकाओं के वर्ष 2016 दिसंबर और वर्ष 2017 जनवरी तथा फरवरी के बकाया मानदेय की राशि के भुगतान करने हेतु सरकार के द्वारा तीन माह पूर्व राशि जिला में उपलब्ध करा दी गयी है । तथा दो माह पुर बाल विकास परियोजना के द्वारा राशि की निकासी जून माह में कर ली गयी लेकिन भुगतान नही करने की शिकायत पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने लेटर नम्वर 1282 दिनांक 25 जुलाई को लेटर जारी कर निर्देश दिया था ।कि 31 जुलाई तक सेविकाओ और सहायिकाओं के बकाया मानदेय का भुगतान नही होने पर सम्बंधित बालविकास परियोजना पदाधिकारी की जबाब देही होगी लेकिन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के निर्देश का को ताख पर रखते हुए ।आज तक मानदेय का भुगतान नही हुआ जब जिला के वरीय अधिकारी के निर्देश का पालन नही किया जा रहा है। तो कैसे होगी सेविकाओ और सहायिकाओं का कल्याण ।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …