Breaking News

ग़ौराबौराम विधानसभा से टिकट के रेस में मणिकांत मिश्रा सबसे आगे! दरभंगा अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

ग़ौराबौराम विधानसभा से टिकट के रेस में मणिकांत मिश्रा सबसे आगे!

दरभंगा : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो रही है। कई नेताओं की दावेदारी का दौर शुरू हो चुका है। जिले के गौराबौराम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दिग्गज नेता मणिकांत मिश्रा का नाम काफी चर्चा में है। गौरतलब हो कि वर्ष 2015 में गौराबौराम विधानसभा सीट से लोजपा प्रत्याशी को हराकर जदयू के मदन सहनी मंत्री बने। वर्तमान में इस सीट से मदन सहनी जदयू पार्टी के विधायक हैं। इससे पूर्व वर्ष 2010 में डॉ इजहार अहमद यहां से जदयू के विधायक रह चुके हैं। लेकिन, इसबार की हालत कुछ और है। जहां एक ओर लोग मदन सहनी के पिछले पांच सालों के कार्यों से नाख़ुश हैं, वहीं डॉ इज़हार अहमद को यहां की जनता पिछले चुनाव में नकार चुकी है। अब ऐसे में यह सीट बीजेपी के पाले में जाती है तो बीजेपी चाहती है कि इसबार किसी पुराने कार्यकर्ताओं को ग़ौरबौराम से मौका दिया जाए। ऐसी स्थिति में संभावना है कि मणिकांत मिश्रा पर पार्टी दांव खेल जाए।

बता दें कि वर्तमान में मणिकांत मिश्रा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष है। मणिकांत मिश्रा ने पीएम मोदी की विभिन्न योजनाओं व कोरोना वायरस एवं बाढ़ जैसी महामारी को जन-जन तक पहुंचाने में काफी सक्रिय भूमिका निभाई है और लगातार 1995 से पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता बनी हुई है।
बीजेपी इसबार पुराने कार्यकर्ता के चेहरे को तव्वजो देती है या फिर जदयू पुराने पर ही भरोसा करती है!

Check Also

• जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 24955 सिलेंडर वितरण की संभावना…     

🔊 Listen to this   • जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल …