Breaking News

मांझागढ़ गोपालगंज राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगो की उमड़ी भीड़ लाक डाउन की उड़ रही है। धज्जियां ।। अजय कुमार रिपोर्ट

*राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगो की उमड़ी भीड़ लाक डाउन की उड़ रही है धजिया ।*

मांझागढ़ गोपालगंज :- प्रखण्ड अंतर्गत 20 पंचायतों में राशन कार्ड से बंचित हजारो लोगो की भीड़ जब राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रखण्ड परिसर में आर टी पीएस काउंटर पर आवेदन जमा करने के लिए सुबह से शाम तक लम्बी कतार लगने के बावजूद सैकड़ो की संख्या में एक जगह भीड़ देखर लगता है ।राशन कार्ड बनवाने की चढ़ी परवान के आगे लोगो को कोरोना की परवाह किये बिना लक डाउन की धजिया उड़ा रहे । भीड़ को अलग करने के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था भी दिखाई नही दे रहा है । लोगो के आवेदन लेने के लिए काउंटर 4 बनाये गए है लेकिन 11 बजे तक मात्र एक काउंटर ही चल रहे थे । चारो काउंटर चालू रहता तो कुछ भीड़ पर नियंत्रण किया जा सकता था ।लेकिन भीड़ नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है । लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गृह रक्षा वाहनी के जवान भी मौजद नही थे ।आर टी पीएस के द्वारा पंचायतवार राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन देने की दिन निर्धारित कर सूचना चिपकाया गया है ।परन्तु अशिक्षित लोग सूचना को पढ़ नही पाने के कारण सभी पंचायतो के लोग प्रतिदिन पहुच जा रहे है ।शनिवार को गौसिया पंचायत और मधु सरया पंचायत के लोगो के राशन कार्ड का आवेदन जामा करने की दिन निर्धारित की गई है । लेकिन सभी पंचायत के लोगो की भीड़ लगी हुई थी । सूचना के अनुसार सोमवार को पुरैना ,देवापुर सेख पुरदिल ,मंगल बार को बथुआ ,सिपाह खास , बुधवार को मंझापूर्वी,मांझा पछमी , गुरुबार को कोइनी ,शुक्रवार को बंगरा ,शनिवार को गौसिया ,मधुसरया , पंचायत के लोगो को राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन देने की दिन निर्धारित की गई है प्रथम सप्ताह दूसरा सप्ताह तीसरा सप्ताह और चौथा में पंचायत वार दिन निर्धारित की गई है लेकिन पंचायत वॉर निर्धारित दिन के अलाउंस आर टी पी एस काउंट से नही होने के कारण लोगो की भीड़ उमड़ प्रति है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …