Breaking News

आम आदमी पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल/ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने पटना साहिब में शुरू किया डोर टू डोर अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

आम आदमी पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल/ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने पटना साहिब में शुरू किया डोर टू डोर

आम आदमी पार्टी ने गुरहट्टा चौक स्थित गाँधी मूर्ति पर माल्यार्पण कर पटना साहिब विधानसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है।आम आदमी पार्टी पटना साहिब विधानसभा में चुनाव की तैयारी जोर शोर से कर रही है। आज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राय जय कृष्णा रोड, हमाम , मित्तन घाट, पंदरीवा लेन, गुजरी बाजार, बौली, आदि मुहल्लो में डोर टू डोर जनसंपर्क किया।
अभियान का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया.।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि – ” इस बार दिल्ली का काम की राजनीति मॉडल बिहार में लाना है और बिहार से भ्रष्टाचार, ग़रीबी और अशिक्षा दूर करना है। बिहार में दिल्ली के जैसा स्कूल, अस्पताल, रोजगार, मुफ्त बिजली पानी देने वाली सरकार बिहार में भी क़ायम करना है।
.इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता गुलफिशा युसुफ, अभिषेक यादव, साधु शरण चौधरी, अविनाश सिन्हा, अजय ठाकुर, प्रकाश सिन्हा, विनय चौधरी,रोहित सिन्हा,राजेंद्र कुमार, उज्जवल यादव, इरशाद हुसैन, सनोज यादव, निवास यादव, आकाश कुमार, अमित पाण्डेय, रोहित, दीपक, विनय मौजूद थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …