Breaking News

जलजमाव की समस्या का स्थायी निदान विषय पर बेलादुला निवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट

जलजमाव की समस्या का स्थायी निदान विषय पर बेलादुला निवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

*मोहल्ला की समस्याओं के निदान हेतु “बेलादुल्लाह विकास मंच,दरभंगा” का किया गया गठन*

*11 सदसीय कार्यकारिणी समिति में डा अयोध्यानाथ झा अध्यक्ष एवं डा मदनमोहन मिश्र बने सचिव*

*डा चौरसिया के संयोजकत्व में 11 सदस्यीय ‘सेवासमिति’ का भी हुआ गठन*

*जनसहयोग तथा प्रशासनिक सहयोग से बेलादुल्ला को बनाया जाएगा आदर्श मोहल्ला*

एकता,सहयोग एवं अनुशासन के रास्ते पर चलकर ही हम सामूहिक रूप से किसी भी समस्या का निदान कर सकते हैं। इसके लिए हमें व्यक्तिगत हितों का त्याग कर सामाजिक हितों को सर्वोपरि रखना होगा,तभी हमारा समाज आदर्श रूप को प्राप्त कर सकता है।उक्त बातें मिथिला विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास-विभागाध्यक्ष व बेलादुल्ला निवासी डा अयोध्यानाथ झा की अध्यक्षता में बेलादुल्ला की समस्याओं के निदान हेतु आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा। वक्ताओं ने यह भी कहा कि युवाओं की जोश और बुजुर्गों की सोच के साथ मास्टर प्लान बनाकर ही इसकी बाढ़-वर्षाजल निकासी,सड़क-नाली,बिजली व अतिक्रमण की समस्याओं का स्थायी निदान किया जा सकता है।
बैठक में मोहल्ला के विकास एवं समस्याओं के निदान हेतु “बेलादुल्ला विकास मंच, दरभंगा” का गठन किया गया, जिसकी 11 सदस्यीय कार्यकारिणी में डा अयोध्यानाथ झा को अध्यक्ष, डा विधानचंद्र चौधरी को उपाध्यक्ष, दरभंगा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डा मदन मोहन मिश्र को सचिव, पूर्व वार्ड पार्षद रवीन्द्र नाथ ठाकुर को संयुक्त सचिव,शंकर कुमार मिश्र को कोषाध्यक्ष तथा संतोष कुमार मिश्र को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में रमेश झा, सिकंदर मिश्र, अमरनाथ साह,आनंदचंद्र चौधरी तथा गोविंद झा के नाम शामिल हैं।
सर्वसम्मति से बैठक में डा आर एन चौरसिया के संयोजकत्व में 11 सदस्यीय “सेवा-समिति” का भी गठन किया गया। समिति के अन्य सदस्यों में डा अविनाश कुमार,भोलू यादव, किशोर कुमार झा,आलोक चौधरी,अन्नू झा,मुन्ना सिंह, संजीव कुमार चौधरी,राजेश कुमार सिंह,चंद्रमोहन झा तथा ब्रजकिशोर राय शामिल हैं।
बैठक में डा अयोध्यानाथ झा, डा विधानचंद्र चौधरी,डा मदन मोहन मिश्र,प्राध्यापक डा के के चौधरी, संयोजक डा आर एन चौरसिया,नलिनीकांत झा,रमेश झा,भोलू यादव,घनश्याम चौधरी, अमरनाथ झा,छोटू कुमार चौधरी,उमानाथ मिश्र,मनोज कुमार कर्ण,संतोष मिश्र, विनोद कुमार झा,मुन्ना सिंह, रवीन्द्र नाथ ठाकुर,गोविंद झा,पवन कुमार झा,अन्नू झा, ओमप्रकाश दत्त,राकेश कुमार झा,मानेश्वर नाथ, ब्रजकिशोर राय,राजेश कुमार सिंह,अवधेश कुमार झा,हरिहर झा तथा डा सुनील जयसवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि एक बृहद नजरी-नक्शा तथा कार्य-योजना बनाकर समस्याओं का निदान तथा विकास विकास हेतु कार्य किया जाए,ताकि बेलादुल्ला दरभंगा का एक आदर्श मोहल्ला बन सके।यहां की समस्याओं के निदान एवं विकास हेतु प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र ही सांसद,विधायक, नगर निगम तथा जिला प्रशासन से भी सार्थक सहयोग लिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि तात्कालिक समस्याओं के साथ-साथ दीर्घकालिक समस्याओं के निदान हेतु भी सामूहिक प्रयास किया जाएगा तथा हर संभव व्यक्तियों से भी सकारात्मक सहयोग लिया जाएगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …