Breaking News

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सितम्बर में आयोजित करेगी वेबिनार अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सितम्बर में आयोजित करेगी वेबिनार

जुटेंगे देशभर के ख्यातिप्राप्त पत्रकार*

दरभंगा: बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,दरभंगा जिला कार्यकारणी सदस्यों की बैठक लालबाग स्थित लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में जिला अध्यक्ष अमरेश्वरी चरण सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में संगठन सहित पत्रकारों के विभिन्न सवालों को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही बैठक में सितम्बर माह में आर्थिक संकट के इस दौर में पत्रकारों की नयी सम्भावना विषय को लेकर एक वेबिनार करने का निर्णय लिया गया, जिसमें देशभर के ख्याति प्राप्त पत्रकारों को विषय-विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित करने पर भी विचार किया गया।
बैठक में पत्रकार प्रवीण कुमार चौधरी “बिट्टू” के पिता विनय कुमार चौधरी के संग मिथिला पेन्टिंग को साहित्यिक रूप में नए आयाम देने वाले कृष्ण कुमार कश्यप के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
बैठक को शशि मोहन “भारद्वाज”, संजीव कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव, पुनीत कुमार, मो.फ़िरदौस अली, विशाल कुमार, दीपक कुमार झा, मनोज कुमार आदि ने सम्बोधित किया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …