Breaking News

दरभंगा वार्ड 31 में साफ – सफाई को लेकर लोगों में आक्रोश – Ajit kumar singh ki रिपोर्ट

वार्ड 31 में साफ – सफाई को लेकर लोगों में आक्रोश

– महीनों से नहीं हो रही सफाई
दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 31 लीचीबाग़ इलाके में सड़क पर लोगों का चलना दूभर है । कई महीनों से जल जमाव की स्तिथि से जूझ रहे मोहल्ले के लोगों को अब गंदे और बदबूदार कीचड़ का सामना करना पड़ रहा है । अख्तर टेलर के घर से लेकर सेराज बाबू के घर तक लोगों का पैदल आवागमन भी बाधित हो गया है । आलम मैनसन के आफताब आलम ने बताया कि यहाँ नगर निगम द्वारा साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है । यहाँ के लोग हमेशा ऐसे हालात से दोचार होते रहते हैं । गंदे कीचड़ से उठती बदबू लोगों को ताज़ी हवा तक महसूस नहीं होने देती है । अगर ऐसी ही तस्वीर रही तो लोग घुट कर मरने को मजबूर हो जाएंगे । उन्होंने निगम प्रशासन से अनुरोध किया है की जल्द से जल्द इस गली में साफ सफाई की व्यवस्था करवाया जाए

Check Also

राहगीरों को हो रही कठिनाई को लेकर डीएम को लिखा पत्र

🔊 Listen to this राहगीरों को हो रही कठिनाई को लेकर डीएम को लिखा पत्र …