गोपलगंज ।। गढे में तब्दील सड़क पर जल जमाव से लोग है परेशान ।
मांझागढ़
।। प्रखण्ड मुख्याल होते हुए भड़कुइया उच्च पथ 28 से बरौली जाने वाली सड़क भड़कुइया से कर्णपुरा तक जगह जगह एक एक गढे में तब्दील हो गया जिसके वजह से सड़क पर जल जमाव की इस्थिति बनी रहती है ।इस सड़क से जाने आने वाले लोग परेशान है ।वही इस सड़क से चलने वाले वाहन से किसी बड़ी हादसा होने की संभावना बनी रहती हैं गढे में वाहन फंसने तथा पल्टी मारने की संभावना बराबर बनी रहती है ।उच्च पथ 28 भड़कुइया से मांझा बरौली आने जाने के मुख्य मार्ग होने के कारण इस सड़क से सैकड़ो वाहन दिन भर प्रतिदिन आते जाते रहते है । इस सड़क का निर्माण मात्र दो वर्ष पूर्व कराया गया था जो छह माह बाद टूटना शुरू हो गया था जिसे दो से तीन बार मरमत भी कराया गया था फिर भी यह सड़क आज भी गढे में तब्दील है । निर्माण के समय घटीया कार्य से जदयू के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल के द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत भी किया गया था। जिला धिकारी के निर्देश पर अभिकर्ता के द्वारा मरम्मत भी कराया गया । लेकिन दो माह से लगातार हो रही मूसलाधर बारिश में यह और जर्जर हो गया है ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal