जन अधिकार पार्टी (लो०) दरभंगा के द्वारा स्थानीय शुभंकरपुर नवटोलिया बाबा गरीब नाथ मंदिर प्रांगण में सदस्यता अभियान चलाया गया। अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

जन अधिकार पार्टी (लो०) दरभंगा के द्वारा स्थानीय शुभंकरपुर नवटोलिया बाबा गरीब नाथ मंदिर प्रांगण में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व जन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव एवं सदर प्रखंड दरभंगा अध्यक्ष राहुल कुमार ने संयुक्त रूप में किया। जहां लगभग 5 दर्जन युवाओं ने पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव जी के सेकुलरिज्म की भावना से प्रेरित होकर सदस्यता लेकर पार्टी के जनाधार बढ़ाने और पप्पू यादव जी के सेवा भावना को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वही बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव ने कहा की आज पूरे बिहार में पप्पू यादव जी का सेवा भावना चर्चा का विषय बना हुआ है जिसपर समस्त बिहारियों को गर्व महसूस हो रहा है। प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा की पप्पू यादव की सरकार बनी तो वर्तमान सरकार की हवा हवाई जो घोषणा आजकल जो चुनावी वर्ष में छलावा करने के लिए की जाती है वह पप्पू यादव जी के सरकार में पूर्णरूपेण लागू होगी हमारे नेता का संकल्प गरीबों के उत्थान रोजगार एवं बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर है। मौके पर सदर प्रखंड महासचिव संजय यादव, शिव शंकर कुमार, अमित कुमार, रंजन कुमार, कन्हाई कुमार, सुमन कुमार, बीरबल कुमार, बैजनाथ राय, राकेश कुमार राय, राजू कुमार राय, प्रकाश कुमार राय, अमर कुमार, श्रवण कुमार, राहुल कुमार, मुरली कुमार सहित कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …