*पारिवारिक कलह से तंग आ कर युवक ने फांसी लगाकर कि आत्महत्या ।
मांझागढ़ गोपालगंज :- पारिवारिक कलह से तंग आ कर युवक ने फांसी लगाकर कि आत्महत्या ।
बता दें की घटना स्थानिय थाना क्षेत्र के कोईनी गांव का है जहां बुधवार की सुबह कोइनी गांव के नूर मोहम्मद के 18 वर्षीय पुत्र शैफ अली उर्फ लौटन ने पारिवारिक कलह से तंग आ कर छत में रसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना घटते ही घर मे कोहराम मच गया वही गांव में मातम छा गया। बता दें कि नूर मोहम्मद के तीन पुत्र और एक पुत्री है जिसमें वो पुत्री शबनम की शादी कर चुके है। नूर मोहम्मद परिवार की परवरिश करने के लिए विदेश में काम करते हैं।परिवार वालों ने बताया कि नूर मोहम्मद का पुत्र शैफ अली सबसे बड़ा था तथा मानसिक रूप से विक्षिप्त भी था और घर पर माता जुबैदा खातून और भाई इरफान अली और छोटू अली से कभी भी कुछ मांग देता था नही देने पर सबको डंडे से पीटने लगता था ।जिसको लेकर सभी लोग घर छोड़ भागे फिरते थे। मार की डर से मां अपने मायके चली गई थी । घर मे किसी को न देखकर रसी के फंदे से लटक कर उसने आत्म हत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही घर पहुंची मा और भाई बहन का रो रो कर हालत खराब था । मा जुबैदा खातून अपने पुत्र के वियोग में बेहोश हो कर गिर जा रही थी ।घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना के एस आई राकेश कुमार सिंह और धनन्जय कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल गोपलगंज भेज दिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal