Breaking News

युग संस्कृति न्यास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नाव से गांवों में भारी मात्रा में राहत वितरण-‌‌ अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट ‌

युग संस्कृति न्यास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नाव से गांवों में भारी मात्रा में राहत वितरण-‌‌ ‌ ‌ बाढ़ पीड़ितों के राहत वितरण के लिए संकल्पित- धर्मवीर आचार्य मानवता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म-डॉक्टर मोहम्मद रहमतुल्लाह* मिथिलांचल में भीषण बाढ़ एवं वर्षा में बिहार लाखों लोगों के लिए भारी मात्रा में योग संस्कृति न्यास दिल्ली एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह महाविद्यालय इकाई द्वारा 9 से हनुमान नगर प्रखंड के डिहलाही, काली गांव में राहत सामग्री वितरण क्या गया।राहत सामग्री से लदे ट्रक को कुंवर सिंह महाविद्यालय लहरिया सराय के प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद रहमतुल्ला ने हरी झंडी दिखाकर विदा करते हुए कहा युग संस्कृति न्यास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा की जा रही विस्थापित परिवारों की मदद मानवता की सेवा है। मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा विगत 15 अगस्त 2020 से लगातार कुशेश्वरस्थान ,दरभंगा सदर, बहादुरपुर ,हनुमान नगर ब्लॉकों के सैकड़ों गांव में भारी मात्रा में राहत सामग्री का वितरण युग संस्कृति न्यास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से किया जा रहा है । नाव से राहत सामग्री वितरण में समाजसेवी समाजसेवी शंकर कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, किसान अवधेश साह, शंभू शाह किसान राम विनय सिंह, रामदयाल यादव, धनिक लाल यादव, लालू पासवान आदि के सहयोग से चिउरा, गुड़, मुरही, एनर्जी ड्रिंक, माचिस, मोमबत्ती, पानी साफ करने वाला किट, मास्क, त्रिपाल, चप्पल ,सेनेटरी पैड, कपड़ा आदि का वितरण सफलतापूर्वक किया गया। डॉ सिंह ने बताया बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में बीमारी की आशंका को देखते हुए युग संस्कृति न्यास दिल्ली एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह महाविद्यालय इकाई द्वारा कई क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर दिल्ली पटना एवं दरभंगा के चिकित्सकों के द्वारा लगाया जाएगा। ‌ युग संस्कृति न्यास, दिल्ली के अध्यक्ष धर्मवीर आचार्य ने बिहार में भीषण बाढ़ एवं वर्षा से बेहाल विस्थापितों एवं पीड़ित लोगों के लिए 50 टन राहत सामग्री दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से भारत सरकार के वरिष्ठ आईएएस पदाधिकारी ज्योति कुमारी, वरिष्ठ आईपीएस पदाधिकारी बीके सिन्हा, रक्षा विभाग में सलाहकार एवं मेजर जनरल दिलावर सिंह, भारत मिशन के संस्थापक डॉ साकेतमणी, एनडीआरएफ के पूर्व डीजी संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बिहार के लिए विदा किए। युग संस्कृति न्यास के अध्यक्ष धर्मवीर आचार्य ने कहा बाढ़ के अंतिम समय तक संकल्पित है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …