दरभंगा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आह्वान पर सीपीआई के सैकड़ों कार्यकर्ता द्वारा बाढ़ प्रभावितों के समस्याओं को लेकर आज बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय पर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन प्रारंभ किया गया
आंदोलन 10 सूत्री मांगों को लेकर जिसमें सभी बाढ़ प्रभावितों को तत्काल राहत देने सभी किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने सभी पशु धारकों को पशु चारा एवं पशु चिकित्सा की व्यवस्था करने सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर हैलोजन टेबलेट एवं अन्य चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने सभी वंचितों को राशन देने आदि समस्याओं को लेकर आंदोलन किया गया आंदोलन स्थल पर बाढ़ पीड़ितों की बड़ी सभा हुई जिससे सीपीआई के जिला सचिव नारायण झा ने संबोधित करते हुए कहा कि बहादुरपुर प्रखंड पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित है परंतु अभी तक प्रशासन महीनों बीत जाने के बाद भी राहत मुहैया नहीं करा सकी है बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह का सुविधा उपलब्ध नहीं करा सकी है इसके खिलाफ आंदोलन चलाना होगा सभा को अंचल मंत्री विश्वनाथ मिश्र जिला परिषद सदस्य आनंद मोहन शिव कुमार सिंह हर्षवर्धन सुनीता देवी आदि ने संबोधित किया सभा की अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार झा ने किया अंत में अंचलाधिकारी बहादुरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी बहादुरपुर बहादुरपुर ने आकर आंदोलनकारी के 10 सूत्री मांगों पर विचार करते हुए जनता के बीच सीओ ने कहा 30 अगस्त तक हम राशन राहत मुहैया करवा देंगे साथ ही राशन से वंचित लोगों को ने कहा यथाशीघ्र हम लोगों का काम करेंगे अन्य समस्याओं पर भी गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए अति शीघ्र मांगो की पूर्ति के आश्वासन के उपरांत घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम समाप्त किया गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal