दरभंगा सदर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ पिड़ितो की समस्या को लेकर शिष्टमंडल मिले डीएम से
दरभंगा
जिला सदर प्रखंड के बाढ़ पिड़ितों की समस्या को लेकर एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला। शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी के समक्ष बाढ़ पिड़ितो की समस्या को विस्तार पूर्वक रखा। शिष्टमंडल ने सदर प्रखंड के 23 पंचायत में बाढ़ सहायता की राशी से वंचित कर देने की बात प्रमुखता से उठाई हुए भालपट्टी, छोटाईपट्टी, लोआम ,सारामोहम्मद सहित अन्य पंचायत के सैकड़ो बाढ़ पीड़ितों को वंचित कर देने की बात जिलाधिकारी से कहीं। साथ ही फसल क्षति, मकान क्षति आदि की मुआवजा अविलंब पीड़ित परिवार को मुहैया कराने की माँग की। शिष्टमंडल में दरभंगा ग्रामीण विधायक ललित यादव, सीपीआई सदर अंचल संयोजक वरुण कुमार झा, सीपीआई जिला कार्यकारणी सदस्य शरद कुमार सिंह, भालपट्टी के मुखिया भोगेन्द्र मंडल, संजय झा एवं दर्शन झा शामिल थें।
वहीं जिलाधिकारी ने शिष्टमंडल से बात करते हुए अश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal