Breaking News

दरभंगा डीएम ने आई.टी.आई महिला कॉलेज, रामनगर का किया अवलोकन अतिरिक्त मतगणना केंद्र के लिए किया गया चयनित अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

डीएम ने आई.टी.आई महिला कॉलेज, रामनगर का किया अवलोकन

अतिरिक्त मतगणना केंद्र के लिए किया गया चयनित

दरभंगा, 27 अगस्त 2020, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निदेश के आलोक में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के मतगणना के लिए एक अतिरिक्त मतगणना केंद्र हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा आज आई.टी.आई. महिला कॉलेज, रामनगर का अवलोकन किया गया।
गौरतलब है कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थिति के आलोक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार द्वारा प्रत्येक मतगणना केंद्र में अधिकतम 7 काउंटर टेबल लगाने का निर्देश दिया गया है तथा प्रत्येक विधानसभा के लिए 03-04 काउंटिंग सेंटर बनाए जाने हैं।
आईटीआई रामनगर में बहादुरपुर, हायाघाट, बिरौल और बेनीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना केंद्र बनाने की योजना बनाई जा रही है।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता सुश्री प्रियंका रानी, अपर समाहर्त्ता श्री विभूति रंजन चौधरी, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री नीलकमल, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री पुष्कर कुमार उपस्थित थे।

उप निदेशक, जन सम्पर्क
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …